फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार

विज्ञापन
ईद की तैयारी को लेकर तकिया पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉकडाउन-4 में सभी दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद शहर के बाजार ईद की खरीदारी से गुलजार होने लगे है। बाजार खुलने का आज तीसरा दिन था लेकिन बृहस्पतिवार को जनपद में एक साथ 16 नए कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद बाजार में चहल पहल दो दिनों की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन

शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग सबसे अधिक ईद की खरीदारी कर रहे हैं। नगर के तकिया, कोट किला मुहल्ले समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानें सजी थी और लोगों ने सेवइयों आदि की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं नगर के चौक क्षेत्र में कपड़ों और जूते की दुकानें बंद होने के कारण लोग कपड़े आदि खरीदने से महरूम रह गए। तकिया क्षेत्र में सेवइयों और कप प्लेट बेचने वाले ठेलों की दुकानें सजी हुई थी। जिन पर मुस्लिम समुदाय के पुरुष और महिलाएं खरीदारी करते नजर आए। दुकानों के भीतर भी सीमित कर्मचारियों के साथ काम चलाया गया। कर्मचारी मास्क पहनकर काम करते दिखे। खरीदारी करने निकले लोग भी मास्क पहने दिखे। बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करवाने व हालात पर नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मी भी दिन भर बाजारों में गश्त करते दिखे। ईद की खरीदारी को लेकर अभी बाजार में चहल पहल और बढ़ेगी। शनिवार को कपड़े और जूते आदि की दुकानें खुलने के बाद शहर क्षेत्र में भीड़ अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें