आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआइजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापामारी के समय थानाध्यक्ष पन्नेलाल और चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर के आवास को पहले सील कर दिया था। अब इन आवासों को खोलने के लिए विवेचनाधिकारी शुभम अग्रवाल और उनकी टीम को कोर्ट से आदेश का इंतजार है।
बताते चलें कि आईजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण द्वारा की गई छापामारी के दौरान नरही थाने के थानाध्यक्ष पन्नेलाल और कोरंटाडीह चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर के आवासों को सील कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उनके आवासों पर वसूली की रकम के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकते हैं। दोनों निलंबित होने के बाद से फरार चल रहे हैं। वहीं इस मामले की विवेचना कर रहे आईपीएस शुभम अग्रवाल अपनी टीम के साथ बलिया में डेरा डाल चुके हैं। शनिवार को पूरे दिन उनकी टीम बलिया में ही जमी रही। उनके द्वारा कई पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई। जिससे इसे मामले में और खुलासा एक दो दिन में हो सकता है। सील हुए आवासों को खोलने के लिए अब शुभम अग्रवाल और उनकी टीम को कोर्ट से आदेश का इंतजार है।
इस संबंध में पूछे जाने पर विवेचना अधिकारी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आज हम लोग पूरे दिन बलिया में ही रहे। लोगों से पूछताछ जारी है। सील डायरी और दोनों आवासों को खोलने के लिए हमें कोर्ट के आदेश का इंतजार है। आज शनिवार था, कल रविवार है, अब सोमवार को ही कोर्ट से इजाजत मिलने की उम्मीद है। हो सकता है एक दो दिन में और खुलासा हो।