फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच करोड़ से ऊपर की कई परियोजनाएं अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। पांच करोड़ से ज्यादा लागत वाली 49 निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की धीमी मिलने और लापरवाही पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे। लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय हुसैनाबाद में निर्माण कार्य प्रगति पर है। सेतु निगम चितबड़ागांव और नरही की परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है। पुलिस लाइन में 150 पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल के निर्माण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिगिरिसड़ में निर्माण कार्य अधूरा है, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर का निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें