फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम शहरी आवास योजना के तहत अच्छा आवास बनाने पर मंजू हुई सम्मानित

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री आवस योजना शहरी के तहत वीसी में डीएम राजेश कुमार ल? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली से पीएम आवास योजना शहरी के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस दौरान जनपद की मंजू देवी को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अच्छा आवास बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के निवासियों को, जिनके पास आवास नहीं है उनको आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें रसोई घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, पानी व बिजली की व्यवस्था रहेगी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे आवासों में कंस्ट्रक्शन का कार्य कम होगा, इसमें ईंट, गारे की दीवारें नही होंगी। इसमें प्री कास्ट कंकरीट का प्रयोग किया जाएगा। इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर की मैपिंग कराई जाएगी। उन्होंने इंजीनियरिंग विद्यालयों से अनुरोध किया है कि इंजीनियरिंग के छात्रों की टीम बनाकर जहां-जहां लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत आवास बनाए जा रहे हैं, उन साइटों पर भेजें, जिससे वे छात्र उससे कुछ सीखें। एनआईसी परिसर में डीएम राजेश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सर्वोत्कृष्ट गृह निर्माण वर्ग में मंजू देवी पत्नी सुशील, नगर पंचायत अजमतगढ़, को आनलाइन सम्मानित किया गया। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश में तीन लाभार्थियों द्वारा बहुत अच्छे मकान कम समय में बनाया गया था, जिसमें चंद्रावती लखनऊ उप्र, मंजू देवी आजमगढ़ और राजेंद्र हापुड़ उप्र का चयन किया गया था। मंजू देवी ने बताया कि हमारे पास कच्चा मकान था। फिर हमें पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का आवेदन किया जा रहा है। जिसका आवेदन मैंने नगर पंचायत अजमतगढ़ में किया। कुछ महीने बाद डूडा के कर्मचारियों द्वारा हमारे मकान का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित किया गया। कुछ महीने बाद हमारे खाते में तीन किस्त की धनराशि 2 लाख 50 हजार रुपये भेजी गई। मैंने डूडा के निर्देशानुसार अपने घर में कुछ सहयोग से चार कमरा, एक किचन, एक बरामदा तथा शौचालय का निर्माण कराया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अजमतगढ़ अखिलेश यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत अजमतगढ़ पारस नाथ सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें