फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार नहीं देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। नगर पंचायत बिलरियागंज के कासिमगंज बाजार स्थित एक दुकानदार पर मंगलवार को मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। इस दौरान दुकानदार के पुत्र की मनबढ़ों ने पिटाई करने के साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार शमसाद के अनुसार सोमवार को उसकी कासिमगंज बाजार स्थित दुकान पर पुत्र जिशान बैठा हुआ था। इसी दौरान हसेन की बाग निवासी साजिद पुत्र एहसान उधारी पर कपड़ा लेने आया। जिशान ने उधार कपड़ा देने से इंकार कर दिया। इस पर साजिद ने उसके साथ कहासुनी किया और मारने-पीटने की धमकी देते हुए चला गया। मंगलवार को साजिद अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ पुन: दुकान पर पहुंचा और उसके पुत्र जिशान के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान मनबढ़ों ने दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग भी किया। बाजार में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। इस बीच सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाबत दुकानदार शमशाद ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें