फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने फर्नीचर मिस्त्री समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरा गांव में रविवार की शाम बाइक से साथी के साथ घर जा रहे फर्नीचर मिस्त्री पर चार मनबढ़ युवकों ने हमला बोल दिया। जानकारी पर फर्नीचर कारोबारी भी मौके पर पहुंचा तो उसे भी मनबढ़ों ने पीट दिया। घटना के बाबत सरायमीर थाने में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को रविवार की रात ही घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बखरा गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र छोटेलाल सरायमीर कस्बे में शेरवा गांव निवासी आसिफ पुत्र नसीम के दुकान पर फर्नीचर बनाने का काम करता है। रविवार की रात नौ बजे व अपने साथी नरेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। अभी वह सड़वाहा गांव के पास पहुंचा तो बीच रास्ते में दो बाइक खड़ी थी। जिस पर उसने अपनी बाइक का हार्न बजा दिया। इसी बात पर सड़वाहा गांव निवासी कमलेश चौहान पुत्र अद्या चोहान, सुनील पुत्र भीम चौहान, संदीप चौहान पुत्र भीम चौहान व अद्या चौहान पुत्र बासदेव चौहान ने गालिया देने के साथ उसे व उसके साथी को पीटना शुरू कर दिया। उसने सूचना अपने दुकान मालिक आसिफ को दिया तो वह भी मौके पर पहुंच गया। हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बृजेश थाने पहुंचा और मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही चारों आरोपियों को देर रात घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें