फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी और साक्षी यादव ने मारी बाजी

विज्ञापन
मेंहदी प्रतियोगिता में खुद द्वारा लगाई गई मेंहदी दिखाती छात्राएं।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद एलिट शाखा ने महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं के बीच राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम और सौम्या सोनकर द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में साक्षी यादव प्रथम और पायल प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं। राखी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनन्या प्रजापति प्रथम और मानसी द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मुस्कान वर्मा प्रथम और अनुभारती द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए ''भारत जानो'' पुस्तक भेंट की गई। इसके अतिरिक्त प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं से पौधरोपण कराया गया और उन्हें उन पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षिका सुरभि, एलिट शाखा की सदस्य पूजा, लतिका, कविता, शिखा तथा जिला समन्वयक संस्कार प्रमुख सीताराम पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें