फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में मनया गया गुरू अर्जुनदेव का शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। गुरु अर्जुन देव महाराज का 415 वां शहीदी दिवस सोमवार को निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरणपादुका साहिब में श्रद्घा के साथ मनाया गया। इस दौरान संगमों ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 415 वां शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुखमणि साहिब व आनंद साहिब पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अरदास के बाद कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। चने की घुघनी व शरबत का प्रसाद का लंगर पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान अन्य प्रांतों से आई संगतों ने भी इसमें प्रतिभाग किया। सेवादार जगदीश सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने तमाम यातनाएं सहने के बाद भी समस्त मानव जाति को शांति का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित वाणी सुखमणि साहब उनकी अमरवाणी हैं। करोड़ों प्राणी दिन चढ़ते ही सुखमणि साहिब का पाठ कर शांति प्राप्त करते हैं, क्योंकि इसे सुखों की मणि कहा जाता है। इस मौके पर गगनदीप सिंह, बाबा जगदेव सिंह, सूरज सिंह, सत्वेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह बंटी, नरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें