फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां-बाप व बहन की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बृहस्पतिवार की देर रात देऊरपुर गांव के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो कर पकड़ लिया गया। तिहरे हत्याकांड के बाद वह जिंदा बच गई छोटी बहन की हत्या की रणनति बना कर वह गांव के पास पहुंचा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

धंधारी गांव निवासी राजन सिंह ने 15 अप्रैल को पड़ोसी उमेश सिंह के घर से मोबाइल खरीदने के लिए दो बोरी गेहूं चोरी किया था। इस बात की जानकारी राजन के पिता भानु प्रताप सिंह को हुई तो उन्होंने 16 अप्रैल को उसे जम कर डांट-फटकार लगाया। पिता का डांटना राजन को नागवार गुजरा। देर रात राजन ने सबसे पहले सो रहे पिता भानु प्रताप के सिर पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इस बीच मां की नींद टूट गई तो उसने मां पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आवाज सुन कर घर में मौजूद छोटी बहन जाग गई तो राजन ने उसे भी नहीं छोड़ा और खेत तक दौड़ा कर उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दिया। एक अन्य छोटी बहन उस दिन किसी काम से जिला मुख्यालय पर रिश्तेदारी में आयी थी। जिसके चलते वह बच गई। 17 की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। मृतक भानू प्रताप के भाई भूपति सिंह ने राजन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने राजन को गांव के आसपास ही देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और देर रात देऊरपुर गांव के पास पुलिस का राजन से आमना-सामने हो गया। जिस पर राजन ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और गोली राजन के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह जिंदा बची छोटी बहन की हत्या करने के लिए गांव के पास पहुंचा था।
00000000000000
निशानदेही पर बरामद हुआ आलाकत्ल
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी, दो मोबाइल, 2700 नकद रुपये व घटना के समय पहने गए कपड़े-चप्पल आदि भी बरामद किया है। जिंदा बची बहन की हत्या करने की नियत से पहुंचा था। जिसके चलते उसके खिलाफ कप्तानगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें