मृतक नरेंद्र गौड़, फाइल फोटो।संवाद
- फोटो : Archive
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा मोहल्ले में सांड की टक्कर से घायल नरेंद्र गौड़ (48) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 12 सितंबर को चुनाव बाजार स्थित मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत जीयनपुर के नौसहरा मोहल्ला निवासी नरेंद्र गौड़ 12 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे साइकिल से भीमबर जा रहे थे। वह चुनाव बाजार के मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक सांड ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
परिजन घायल को उपचार के लिए आजमगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा था। करीब 13 दिन तक चले उपचार के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रविशंकर गौड़ ने जीयनपुर कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद