अंबारी। अहरौला थाना अंतर्गत नगर पंचायत माहुल स्थित एक दुकान में दिन दहाड़े चोरी करते युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
माहुल कस्बा के शिवाजी मेन चौक पर कस्बा निवासी अर्जुन गुप्ता की दुकान है। दुकान पर बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे के लगभग दो युवक पहुंचे। एक व्यक्ति अर्जुन को बातचीत में व्यस्त कर दिया तो दूसरा दुकान के गल्ले से पैसा निकाल कर भागने लगा। इसी बीच दुकानदार की नजर पड़ गई। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अख्तर निवासी शेखपुरा बताया। दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना देकर पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।