फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री के समर्थन में आजमगढ़ के छात्रों ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक किया विरोध

विज्ञापन
लक्ट्रेट चौराहे पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते शिब्ली कालेज के छात्र। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराष्ट्र सरकार के तानाशाही रवैए से नाराज शिब्ली कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। अभिनेत्री कंगना रनावत के समर्थन में नारेबाजी की। शिब्ली कॉलेज के वर्तमान महामंत्री विवेक सिंह ने कहा कि संजय रावत को उनके कृत्य के लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने संजय रावत से अभिनेत्री कंगना रनावत से माफी मांगने की अपील की। छात्र नेता समर प्रताप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से गलत कदम उठाया जा रहा है। प्रकरण में महाराष्ट्र सरकार का समर्थन करने वाले अबू आसिम आजमी को आजमगढ़ में नहीं आने दिया जाएगा। अभिनेत्री कंगना की संपत्ति के नुकसान की भरपाई की मांग की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नितीश दुबे ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं पर किया गया अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक विपिन सिंह पालीवाल और उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी महाराष्ट्र सरकार का विरोध करते हैं। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, आकाश सिंह, हिमांशु सिंह, बृजेश सोनकर, सौरभ सिंह, अनूप, धर्मपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें