फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब खरीदने में जाली नोट देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर मठिया स्थित देशी शराब की दुकान पर जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 रुपये का एक जाली नोट बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं। रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि सहदेवगंज निवासी उदयभान यादव देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं।
उन्होंने छह अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामअशीष यादव उर्फ बग्गड़ ने अपने साथी पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय को 100-100 रुपये के दो जाली नोट देकर गांगेपुर मठिया स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदने भेजा था।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। रौनापार पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय निवासी जोकहरा को ग्राम पहाड़पुर गोड़ौली इंटरलॉकिंग के पास से सुबह करीब 6.17 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से 100 रुपये का एक जाली नोट बरामद किया। आरोपी के खिलाफ रौनापार थाने में वर्ष 2017 में मारपीट, धमकी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित दो प्राथमिकी भी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें