फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो और वीडियो बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 2,530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मोबाइल की जांच में अश्लील फोटो-वीडियो, टेलीग्राम चैट और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 10 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर चंगईपुर तिराहा स्थित डॉ. रामनरेश कॉलेज के सामने से स्वरूपपुर अमुवारी नारायणपुर, थाना जीयनपुर निवासी आकाश चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लॉली सेलर नाम से टेलीग्राम चैनल संचालित करता था। वह विभिन्न टेलीग्राम ग्रुपों में अश्लील फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट साझा कर ग्राहकों को आकर्षित करता था।
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर करीब 400 रुपये प्रति वीडियो के हिसाब से अश्लील सामग्री उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें