आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी संदीप पांडेय को कंजरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा का निवासी है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल 12 नवंबर को जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी सोहन मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में संदीप पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे। प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने तीन नवंबर को आत्महत्या का प्रयास किया थ। गंभीर हालत में इलाज के दौरान 11 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद