पीएसी के मैदान में आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 20वीं वाहिनी पीएसी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में बुधवार को पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी मलखंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन सभाराज सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी ने किया। प्रतियोगिता का समापन छह मार्च को होगा। मेजवान 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ टीम के कैप्टन द्वारा पीएसी पूर्वी जोन की 10 टीमों को शपथ दिलाया गया। शपथ के बाद मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन किया गया। इस दौरान मलखंभ टीमों द्वारा अपने-अपने कला कौशल का उच्चकोटि का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आनंद कुमार उप सेनानायक, केशव सिंह यादव सहायक सेनानायक, घनश्याम प्रभारी शिविरपाल, ओमकार नाथ विश्वास, सूबेदार मेजर, रणधीर कुमार गिरी, मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी सहित कोच उत्तर प्रदेश मलखंभ टीम और वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।