फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत वसूली कराएं : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग आवेदन करने वाले प्रत्येक परिवारों को विद्युत कनेक्शन तत्काल दें। शत प्रतिशत वसूली पर ध्यान दिया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित कोई बड़ी समस्या, ट्रांसमिशन की समस्या, ट्रांसफार्मर की समस्या या कोई बड़ा विद्युत फाल्ट हो तो क्षेत्रीय लोगों को अवगत करा दिया जाए। जिससे वे जागरूक हो जाए और किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न करें।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों, नव निर्मित भवनों, लालगंज में बाट माप विभाग की प्रयोगशाला के भवन में, उजियारी इंटर कॉलेज, होटल आवासीय विद्यालय व जहानागंज के मित्तूपुर में निर्मित हो रहे पेयजल योजना में अविलंब विद्युत संयोजन किया जाए। कहा कि जर्जर तारों की शिकायत के निस्तारण के लिए अलग-अलग क्षेत्र के नोडल अधिकारी भी बनाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी में व्यापारियों के यहां व विद्युत विभाग के कर्मचारियों के आवासों पर भी विद्युत मीटर लगाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य अभियंता विद्युत, समस्त खंडों के अधिशासी अभियंता व डीईएसटीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें