फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदेश स्तरीय 20 सूत्रीयमांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 पारित करके शिक्षकों के सेवा सुरक्षा पर कुठाराघात किया गया है। जिसे लेकर शिक्षकों में अत्यधिक आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जिसे लेकर संगठन इस शिक्षक विरोधी कार्य की निंदा करता है। कहा कि हम संघर्षों के बल पर ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल करा सकते हैं और शिक्षकों के हितों की रक्षा कर सकते हैं।
जिला मंत्री रामअवध राम ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक से मांग की कि उनके कार्यालय द्वारा लंबित समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए। जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र ने कहा कि हम संगठन के द्वारा संघर्ष के बल पर ही अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अमरनाथ यादव, नूरुद्दीन, राजाराम गौतम, कैलाश गौतम, दिलीप कुमार, जामवंत निषाद, ओंकार प्रजापति, रामप्यारे राम, मोहम्मद आजम व संजय कुमार सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें