अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दुर्वासा धाम के तमसा मंजुषा संगम में कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने भोर से स्नान शुरू कर दिया। इस दौरान लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद गुड़, तिल, अन्न, वस्त्र, द्रव्य व गोदान लिया शिव के गर्भगृह में दुध, गंगाजल, मधू, भांग, धतूरा, बेल पत्र से जलाभिषेक किया।
दुर्वासा धाम के गोस्वामी समाज के अध्यक्ष प्रेमनाथ गिरी ने बताया कि महाकुंभ होने के कारण भीड़ थोड़ा कम है। हर धर्म स्थल का अपना अलग महत्व है। मान्यता हैं कि यहां स्नान करने पर पापों से मुक्ति मिल जाती है। दुर्वासा हनुमान मंदिर के पुजारी फागू गिरी ने बताया की यहां सुबह से श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं। मान्यता हैं कि श्रद्धाभाव से कुछ भी मांगने पर भक्तों को यहां मिल जाता है।