पैथोलॉजी को नोटिस और आगे की कार्रवाई
इसी अभियान के तहत महराजगंज थाने के पास संचालित दीपिका पैथोलॉजी का भी औचक निरीक्षण हुआ। जांच में पैथोलॉजी का वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं पाया गया। संचालक को तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी की गई। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध प्रतिष्ठानों पर जारी रहेगा शिकंजा
सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित किसी भी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। बिना वैध अनुमति और मानकों की अनदेखी कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।