फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: बाइक को बचाने के चक्कर में महाकुंभ जा रही बस खाई में गिरी, चालक समेत 10 लोग घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Accident News: आजमगढ़ से महाकुंभ जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार श्रद्धालुओं व चालक समेत 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाईपास पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। आजमगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ को जा रही रोडवेज की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरी। घटना में बस में सवार दस लोगों सहित ड्राइवर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


ये लोग हुए हादसे का शिकार
घायलों में जहानागंज थाना के पटवा निवासी दीपांशु सिंह (22) पुत्र अजय सिंह, रानी की सराय के टिल्लू (32) पुत्र रमेश, सुभाष सिंह (32) पुत्र नगेंद्र सिंह, निशा (30) पत्नी पिंटू, रमेश (35) पुत्र मिठाई लाल, फरिहां के रामलाल (56) पुत्र रामसकल, शेखपुर के रविंद्र यादव (50) पुत्र घुरहू, फरिहां के घनश्याम विश्वकर्मा, हितलाल सहित दस लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें