फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर-चपरी मार्ग पर स्थित पुलिया पर शनिवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान व्यवसायी पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के रूप में की गई। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है। वहीं महराजगंज पुलिस ने घटना में नामजद दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरदहां बाजार निवासी व्यवसायी पिता पुत्र रशीद व शोएब की गोली मार कर हत्या मामले को लेकर महराजगंज थाना पुलिस लगातार दबिश की कवायद में जुटी थी। मुख्य आरोपी पवन गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। इसी बीच शनिवार की भोर में महराजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन गुप्ता शिवपुर-चपरी मार्ग से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम चपरी पुलिया पर पहुंच कर घेराबंदी कर लिया। कुछ ही देर में बाइक सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। पुलिस से घिर जाने पर उसने पास रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें बदमाश के दाए पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर दबोच लिया। बदमाश की पहचान मुख्य आरोपी पवन गुप्ता के रूप में की गई। उसे तत्काल सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ में पवन गुप्ता की गिरफ्तारी के पूर्व शुक्रवार की देर शाम ही हत्याकांड में नामजद पंकज व प्रदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
तीन दिन पूर्व हुई थी पिता-पुत्र की हत्या, सभी नामजद गिरफ्तार
आजमगढ़। महराजगंज थाना के सरदहां बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी रशीद व उनके पुत्र शोएब की बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे आधा दर्जन भर बदमाशों ने दुकान पर ही धावा बोल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दिया था। हत्यारोपियों की सारी कवायद रशीद के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी, जिसका वीडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस हत्याकांड में पांच लोग नामजद किए गए थे। जिसमें दिनेश, निर्मला, पवन, पंकज व प्रदीप शामिल थे। दिनेश निर्मला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही सिधारी के गौरडीह गांव से पकड़ा था। वहीं पंकज व प्रदीप को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी पवन को पुलिस ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। अभी सभी नामजद हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें