फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत : दारा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। हरिऔध कला केंद्र में राष्ट्रीय सम्मेलन पराक्रम का आयोजन किया गया। भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर महाराणा प्रताप सेना की ओर से रविवार को हुए आयोजन में महाराणा प्रताप के पराक्रम की चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है। अगर विजय प्राप्त करनी है तो सबको साथ लेकर चलना होगा, यही भगवान राम और महाराणा प्रताप ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों एवं विविध क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मारिका ‘पराक्रम’ का भी विमोचन हुआ। मुख्य वक्ता उदयपुर, राजस्थान के शिक्षाविद प्रो चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे समग्र व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने वनवासियों के साथ जीवन जीकर उनका दिल जीत लिया। हल्दीघाटी का युद्ध अकबर ने नहीं बल्कि महाराणा प्रताप ने जीता था।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश प्रेम और राष्ट्रीय स्वाभिमान को लेकर महाराणा प्रताप से संघर्ष किया। विधायक डॉ. केतकी सिंह ने कहा कि पीढि़यों को अकबर महान बताया गया। यह हमारी शिक्षा की कमी थी। उन्होंने बच्चों के माता पिता से अपील की कि अपने बच्चों को मोबाइल से दूर कर महापुरुषों के व्यक्तित्व से परिचित कराए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। निदेशक, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया और गलत तथ्यों को पढ़ाया गया। भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने बताया कि उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग नरौली तिराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने के लिए तैयार है। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, एडवोकेट शत्रुघ्न सिंह, डॉ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
सम्मेलन में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, आरएन तिवारी, डॉ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, वीरभ्रद्र सिंह, शशि प्रकाश सिंह, दिग्विजय सिंह राठौर, स्त्रोत सिंह, डॉ. प्रवेश सिंह, सौरभ उपाध्याय, आराधना, सिंह, बादल सिंह, कमलेश राय, विपुल मिश्र, हौसला प्रसाद उपाध्याय, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, संजय कुमार राय आदि को विशेष क्षेत्रों में योगदान के लिए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मारिका पराक्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें