फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी की हुई वर्चुअल पेशी , अब 30 को होगी सुनवाई

Mon, 22 May 2023 03:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़ जनपद न्यायालय में सोमवार को दो महत्वपूर्ण मामलों में माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के मामलों में सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी के मामले में 30 को अगली तरीख तय की गई। 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद न्यायालय में सोमवार को दो महत्वपूर्ण मामलों में माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के मामलों में सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी के मामले में 30 को अगली तरीख तय की गई। वहीं बाहुबली विधायक रमाकांत के मामले में 29 मई की तारीख तय की गई है। 

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके को लेकर मुख्तार अंसारी के लोगों ने 2014 में ठेकेदार पर गोलीबारी की थी। घटना में दो मजदूर घायल हुए थे। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने घटना के बाबत तरवां थाने में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एमपी/एमएलए कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी। जिसमें गवाह प्रशांत की गवाही हुई।

गवाही के दौरान माफिया मुख्तार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। गवाही के बाद न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 30 मई निर्धारित की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांड में फैसला पांच जून को, क्या मुख्तार अंसारी को होगी सजा

विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला बाहुबली रमाकांत से जुड़ा हुआ है। एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे रमाकांत के मामले में भी सोमवार को सुनवाई थी, जिसमें पुनः तारीख पड़ गई। न्यायाधीश ने अब रमाकांत यादव के मामले में 29 मई की तिथि निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें