सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आयीं। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। विक्रम राजभर के दो पुत्र व चार पुत्रियां बताए गए है।