आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार को मजदूर हत्याकांड में पेशी होनी थी, लेकिन साथी की मौत के चलते वकील कार्य से विरत थे। जिसके चलते कोर्ट नहीं चली और मामले में अगली तारीख 25 जुलाई निर्धारित की गई। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर मुख्ताार के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने मुख्तार व उसके लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। साथी के निधन के चलते अधिवक्ता शोक में कार्य से विरत थे। जिसके चलते कोर्ट नहीं चली और मुख्तार की पेशीनहीं हुई। विशेष अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि सोमवार को गवाह विश्वजीत की गवाही होनी थी। न्यायाधीश ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई निर्धारित की है।