फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : 10 केंद्रों पर 2392 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मदरसा बोर्ड-2026 की परीक्षा में 2392 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सात फरवरी से दो पालियों में शुरू होगी। पिछली साल की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 10 केंद्र बने हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पिछले वर्ष मुंशी, मौलवी, आलिम की परीक्षा में 2313 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 2392 हो गई है। सात फरवरी से दो पालियों में परीक्षा होगी। 14 फरवरी तक चलेगी।
परीक्षा की समय सारिणी आने के बाद अल्पसंख्यक विभाग तैयारियों में जुट गया है। 10 परीक्षा केंद्रों में छह मदरसे और चार यूपी बोर्ड के कॉलेज हैं। इधर चार-पांच सालों से मदरसा बोर्ड की परीक्षा में यूपी बोर्ड के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता है, लेकिन इस बार फिर से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें