उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की सेकेंड्री (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंड्री (आलिम), कामिल व फाजिल की परिक्षाओं में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी काफी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेंक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता भ्रमण करता रहा। दूसरे दिन भी कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 16 केंद्रों पर चल रही है। गेट पर परीक्षार्थियों की चेंकिंग कर अंदर जाने दिया जा रहा था। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में कुल 2459 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से परीक्षा देने के लिए 1753 परीक्षार्थी आए, जबकि 706 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली सीनियर सेकेंड्री की आलिम व कामिल, फाजिल की परीक्षा में कुल 1799 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1460 परीक्षार्थी शामिल हुए और 339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें सीनियर सेकेंड्री आलिम में कुल 695 छात्र पंजीकृत थे। 552 छात्र शामिल हुए और 143 अनुपस्थित रहे। कामिल की परीक्षा में 749 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 622 छात्र परीक्षा दिए जबकि 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार फाजिल की परीक्षा में 355 छात्र पंजीकृत थे, 286 परीक्षा में शामिल हुए और 69 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन भी एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।