फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मकान से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी के साथ ही जेवरात चुरा लिए। घटना के समय परिवार के कुछ लोग गर्मी के चलते बरामदे में तो कुछ कमरे में सोए थे। पीड़ित गृहस्वामी को बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दिया है। लौदह इमादपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव फीनो बैंक संचालक है। बुधवार की रात आयी आंधी के बाद बिजली कट गई थी। जिसके चलते हरिश्चंद्र की बड़ी भाभी बरामदे में सोई थी तो हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर बांस की सीढ़ी से छत पर चढ़े और फिर मकान में आ गए। इसके बाद चोरों ने हरिश्चंद्र के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दिया और फिर पूरे घर को खंगाल डाला। बृहस्पतिवार की सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे 1.20 लाख रुपये नकद के साथ ही लगभग चार लाख कीमती के जेवरात आदि उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर अटैची, चार बक्सा आदि तोड़ कर फेके मिले। पीड़ित की सूचना पर सीओ लालगंज, एसओ मेंहनगर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम व एसओजी के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें