फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मशाल जुलूस निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मशाल जुलूस निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। जिसमें स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में नगर के शिब्ली नेशनल कालेज से मशाल जुलूस निकाला गया। जो शिब्ली कालेज से निकलकर तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, बड़ादेव होते हुए कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में भारी संख्या में आम जनमानस एवं सम्भ्रान्त नागरिक, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, स्काउट्स सहित महिला संगठन, व्यापार मण्डल तथा रोटरी क्लब आदि संस्थाओं के लोग शामिल हुए। मशाल जुलूस में लगभग 300 नारे के बोर्ड तथा 100 मशाल जुलूस के मध्य एवं अन्त में ई-रिक्शे पर स्वीप का थीम सांग बज रहा था।
यह जुलूस जिधर से भी गुजरा लोगों की निगाह अपने आप ही इस ओर गई। इस मशाल जुलूस के जरिए लोगों को 25 मई दिन मतदान को प्रेरित किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने कहा कि हमारी लोगों से अपील है कि वह 25 मई के दिन घर से निकलें और बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। इस मौके पर दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, मेडिकल एसोसिएशन के सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें