फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर बेटियों, पत्नी और रिश्तेदारों पर किया अभद्र पोस्ट, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से अभद्र पोस्ट किए जाने से एक परिवार परेशान है। मामले में बृहस्पतिवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाने में प्रार्थना-पत्र देकर उक्त साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने साइबर थाने में दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया गया कि वह मेंहनगर थाना क्षेत्र का निवासी है, बीते कई दिनों से कुछ साइबर अपराधी ने फर्जी आईडी बनाकर मेरी पुत्रियों, पत्नी का फोटो और रिश्तेदारों का फोटो लगाकर उस पर अश्लील बातें लिखकर साथ ही गंदे पोस्ट कर रहे हैं। मामले में स्थानीय थाने में शिकायत की गई।
शुक्रवार को साइबर थाने में भी शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया गया। पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधी ने कई बार जान से मारने की भी धमकी दी है। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें