फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मैडम, उर्दिहा नई बस्ती में रास्ते पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
रौनापुर थाने में फरियाद सुनतीं तहसीलदार वंदना वर्मा। संवाद
विज्ञापन
रौनापार थाने में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में तहसीलदार वंदना वर्मा और थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व से संबंधित 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

थाना दिवस में उर्दिहा नई बस्ती की महिलाएं संपर्क मार्ग पर कथित अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचीं।
पूनम, उषा, माधुरी और संजय ने बताया कि वर्ष 1990 में घाघरा नदी के कटान से उर्दिहा गांव प्रभावित हुआ था। इसके बाद वर्ष 1992 में विस्थापित परिवार नई बस्ती में बस गए।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बस्ती से मुख्य मार्ग तक जाने वाले पुराने रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। उनका कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता बहाल कराने की मांग की। तहसीलदार वंदना वर्मा ने मामले की नियमानुसार जांच कर विधिक प्रक्रिया के तहत स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान चंद्रिका सिंह पटेल ने भी वर्तमान संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें