डीएवी पीजी कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। कॉलेज की सीढ़ियों की दीवार पर लोग गुटखा खाकर थूक देते थे, जिससे गंदगी फैल रही थी और माहौल खराब हो रहा था। इसे रोकने के लिए प्राचार्य ने दीवार को न सिर्फ दोबारा पेंट कराया, बल्कि उस पर मां सरस्वती की तस्वीर भी लगवा दी, ताकि लोगों में आस्था का भाव जागे और वे ऐसा करने से बचें।
डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि परिसर में गुटखा या तंबाकू खाने पर सख्त रोक लगाई गई है। किसी भी शिक्षक, कर्मचारी या छात्र को गुटखा खाते या दीवार पर थूकते पाया गया तो उसे चेतावनी दी जाएगी। इसके लिए एक कर्मचारी को विशेष रूप से निगरानी में लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जिस मंच से राज्यपाल ने पढ़ाया संस्कार का पाठ, उसी पर भोजपुरी गाने पर जमकर लगाए गए ठुमके
प्राचार्य ने कहा कि यह कदम कॉलेज को साफ-सुथरा और अनुशासित रखने की दिशा में उठाया गया है। जब लोग मां सरस्वती की तस्वीर देखेंगे तो उनमें धार्मिक और नैतिक भावना जागेगी, जिससे वे गंदगी फैलाने से बचेंगे। जहां तक रही बात सीढियों से मात्र एक फिट ऊपर की तो उसे और ऊपर करा दिया जाएगा। यदि ऊपर हो जाएगा तो भी लोग नहीं थूकेंगे कारण कि मां सरस्वती की तस्वीर होगी तो वह इससे बचना चाहेंगे।