फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

Sun, 08 Oct 2017 11:24 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेहदी सजाती म‌ह‌िला
विज्ञापन
करवा चौथ पर रविवार की शाम को चांद के दर्शन होते ही सुहागिनों ने दीपक की रोशनी में चलनी से पति का दर्शन किया। इस दौरान सुहाग की रक्षा के लिए महिलाओं ने शिव-पार्वती की अराधना की और पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारण किया। आसमान पर चांद के दर्शन होते ही सुहागिनें दुधिया रोशनी में सामने खड़े पति का चलनी से दर्शन किया और चंद्रमा को अर्घ्य दिया। भगवान शिव और पार्वती का पूजन-अर्चन कर पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारन किया। साथ ही पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान सगड़ी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के गड़ौरा-मझौरा चकलालचंद स्थित चौमुखीनाथ मंदिर पर रविवार को करवा चौथ के अवसर पर मेला लगा। इस दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी और चौमुखी नाथ के लोगों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।  करवा चौथ पर रविवार को चौमुखीनाथ मंदिर पर वर्षो से मेले का आयोजन होता है। उक्त मेले में महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ लगती है। वहीं लोगों की मान्यता है कि चौमुखीनाथ मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। इस मेले में स्थानीय लोगों से सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग आते हैं। मेले में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी के दर्शन को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मेले में महिलाओं ने श्रृंगार आदि के सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें