फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित ब्लाॅक मोड़ पर रविवार को दिन में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला बाइक से अपने बेटे और देवरानी के साथ किसी काम से जहानागंज आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोल्हूखोर छावनी गांव निवासिनी राधिका देवी 50 रविवार को अपनी देवरानी शीला व पुत्र विमलेश के साथ किसी काम से जहानागंज बाइक से आ रही थी। ब्लाॅक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। जिससे राधिका देवी सड़क की साइड तो विमलेश व शीला पटरी की साइड गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने राधिका देवी को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बिलख उठे। हादसे में विमलेश व शीला बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें