फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी जिला अस्पताल से नहीं हटे एलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एलटी का स्थानांतरण हुए एक पखवारा होने को है और उन्हें अस्पताल प्रशासन ने अब तक रिलीव नहीं किया है। जबकि स्थानांतरण आदेश में तीन दिनों के अंदर रिलीव करने व स्थानांतरित व्यक्ति को नये तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। ब्लड बैंक में बतौर एलटी सुभाष पांडेय की तैनाती है। लगभग 33 सालों से वे एक ही स्थान पर तैनात है। पूर्व में भी कई बार उनका स्थानांतरण हुआ लेकिन राजनैतिक पहुंच के चलते वे हर बार अपना स्थानांतरण रुकवाने में सफल होते रहे। इस बार उनकी शिकायत शासन में हुई थी। जिसके आधार पर निदेशालय ने उनका स्थानांतरण 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर कर दिया। जनपद के बाहर स्थानांतरण इस आधार पर नहीं किया गया कि वे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी है। शासन से जारी हुए स्थानांतरण आदेश में तीन दिन के अंदर नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश है और अस्पताल प्रशासन को यह भी यह निर्देश दिया गया है कि तीन दिनों के अंदर उन्हें रिलीव कर दिया था। लेकिन शासन के आदेश की न तो स्थानांतरित एलटी ही अनुपालन कर रहे है न ही जिला अस्पताल प्रशासन की उन्हें रिलीव कर रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर एसआईसी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 25 तक स्थानांतरित एलटी को स्वेच्छा से रिलीव होकर नए तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करना है। इसके बाद भी यदि वे स्वेच्छा से रिलीव होकर नए तैनाती स्थल पर पदभार नहीं ग्रहण करते है तो उन्हें यहां से रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें