फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कई गैंग किया गया सूचीबद्ध, डी-94 होगा कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अपराधियों का एक और गैंग सूचीबद्ध किया गया है। इस गैंग में छह सदस्य शामिल है। जिसे बड़कई गैंग नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसका कोड डी-94 निर्धारित किया गया है। मंगलवार को ही एसपी ने इस गैंग के सदस्यों पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जहानागंज क्षेत्र में लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के गैंग को सूचीबंद्ध किया गया है। इस गैंग को बड़कई गैंग नाम दिया गया है और इसका कोड नंबर डी-94 निर्धारित किया गया है। इस गैंग का मुखिया मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर कोलौरा गांव निवासी बड़कई उर्फ अभय है। इसके द्वारा एक गैंग बना कर आजमगढ़ जनपद में लूट, छिनैती व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गैंग के सदस्यों में चंदन यादव निवासी सुल्तानपुर कोरौला थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अवधराज निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अजय यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, रोहित यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज, मनोज यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सरायलखंसी जिला मऊ शामिल है। एसपी ने मंगलवार को ही बड़कई गैंग के इन छह सदस्यों पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें