फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए सड़क पर उतरे, लगाया जाम

Sat, 28 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के रामपुर स्थित दुलारी देवी इंडियन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को पर्ची पर दी गई तिथि के अनुसार गैस सिलेंडर न दिए जाने के विरोध में उन्होंने शनिवार की सुबह 6.30 बजे जहानागंज-सठियांव मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक चले जाम से यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने समझाबुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने एजेंसी मालिक को चेतावनी दी कि यदि गैस की डिलेवरी में अनिमियता बरती गई तो वह एजेंसी पर ताला लगा देंगे।   
विज्ञापन


गैस उपभोक्ता इंद्रजीत, दीपू सिंह, अरविंद शुक्ला, शिवाजी, सोनू, जवाहिर राय ने बताया कि 17,18 व 22 मार्च को जिस भी उपभोक्ता की पर्ची काटी गई थी उन्हें आज तक गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना पर्ची वालों से पचास रुपया अधिक लेकर सिलेंडर दिया जा रहा है। गैस एजेंसी के मैनेजर पप्पू ने बताया कि एजेंसी में नौ हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। महीने में 13 ट्रक गैस आती है। लेकिन इस बार दो ट्रक काफी देर से आया जिसके कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। बताया कि जल्द ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उधर सुबह 6:30 से लगाया गया जाम 8:30 बजे तक चला। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इससे स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल लोगों ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे गैस उपभोक्ताओें को समझा बुझा कर रास्ता जाम समाप्त कराया। तब जाकर यातायात सामान्य हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें