फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: करवाचौथ की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा, कराई शादी

Sat, 15 Oct 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में करवाचौथ व्रत की रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। पंचायत के बाद अगले दिन दोनों को शादी करा दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में करवाचौथ व्रत की रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। भनक लगते ही परिजनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद मामले में पंचायत शुरू हुई। फैसला हुआ कि दोनों की शादी करा दी जाए। फिर अगले दिन दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी संपन्न करा दी गई। घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा ग्राम की है।

विज्ञापन


गांव निवासी पूजा कुमारी (20) निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोजापुर के रहने वाले कुंदन कुमार से प्रेम करती थी। गुरुवार को करवाचौथ की रात कुंदन पूजा के बुलाने पर उससे मिलने आया था। जिसे परिजनों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद ग्राम प्रधान नत्थूपुर संदीप यादव व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों के परिजनों के बीच पंचायत कराया। जिसमें दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम रानी पोखरा पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी संपन्न करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें