फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी करने पहुंचा प्रेमी युगल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हुआ। लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसने लड़के के मामा को चौकी में बिठा लिया।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी पुत्री एक लड़के साथ चली गई थी। सोमवार को उनके आजमगढ़ में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर हम लोग पहुंचे तो वे अधिवक्ता के जरिये दोनों की शादी की फिराक में थे। इस बात को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस आई उसने लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया और लड़के के मामा को चौकी में कुछ देर बिठाया, इसके बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें