पाश्चात्य संस्कृति का हवाला देते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इस बार भी वेलेंटाइन डे का विरोध किया लेकिन प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलते रहे।
कार्यकर्ताओं ने पार्कों, रेस्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर जुलूस निकाला। इस स्थानों पर जोड़े मिले, उन्हें रोककर पूछताछ भी की। पकड़े गए जोड़ों को कार्यकर्ताओं ने उनके माता-पिता से बातचीत करने के बाद समझाकर छोड़ दिया। ठंडी सड़क स्थित पार्क में चार युवकों को कार्यकर्ताओंने पकड़ा।
वाहिनी के कोषाध्यक्ष सुधा शंकर राय ने कहा कि हिंदू धर्म में प्रेम को पूजा का स्थान दिया गया है। प्रेम की पवित्रता दो आत्माओं के मिलन में है लेकिन आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य तड़क-भड़क में फंसकर प्यार को गलत तरीके से परिभाषित कर रही है।
मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता ने वेलेंडाइन डे की निंदा की। बजरंग दल के संयोजक विमल मौर्या, छात्रनेता अनूप गुप्ता, विनोद सोनकर, रामसकल चौहान, मिथिलेश चौरसिया, शिवप्रकाश चौबे, विशाल यादव, प्रदीप कुमार, राज चौहान, दिनेश चौहान, रवींद्र चौहान, सुरेश चौहान मौजूद थे।