पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। इस मामले में मृतक के चाचा अरुण राजभर की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका की मां सुदामी, भाई मनीष और अवनीश के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस सुदामी और अवनीश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जबकि मनीष की तलाश की जा रही है।
वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
आजमगढ़ के एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर लड़की की मां, दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मां और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।