आजमगढ़। दशहरा, दिवाली के लिए इलेक्ट्रानिक बाजार ग्राहकों के लिए सजकर तैयार हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स की धूम है। सामान लेने पर दो-दो किस्त फ्री करने का दावा किया जा रहा है। व्यापारियों ने नवरात्र से शुरू होने वाली बिक्री को ध्यान में रखते हुए दीपावली तक की तैयारी कर ली है। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र शुरू होने के बाद कारोबार ने रफ्तार पकड़ा है। जो निरंतर रहने की उम्मीद है। त्योहार को देखते हुए फाइनेंस की सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है। बड़ी खरीदारी पर ग्राहकों के लिए बूफर, इलेक्टि्रक केतली जैसे उपहार दिए जा रहे है। नरौली मार्ग पर सिधारी के माधव इंटरप्राइजेज ने लगन धमाका शुरु किया है। एक लाख 9999 रुपये की खरीदारी पर 15 सामान दिए जा रहे हैं। इसमें डबलबेड, अलमीरा, श्रृंगारदानी, सोफा, टेबल, टीवी, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, पंखा, मिक्सी, प्रेस, गद्दा, रजाई, तकिया और बेडशीट शामिल है।
00
फोटो संख्या-
फाइनेंस सुविधा में दो इएमआई फ्री का ऑफर है। सामान के हिसाब से डिस्काउंट व वारंटी-गारंटी दी जा रही है। कोई भी सामान लेने पर एक छोटा उपहार ग्राहकों को दिया जा रहा है। यदि 10 ग्राहक आ रहे तो उसमे सात ग्राहक ईएमआई पर सामान की खरीद रहे हैं। वहीं तीन ग्राहक कैश देकर खरीद रहे। इस बार सब नए डिजाइन व फीचर में सामान आए हैं। जो ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
- सुधीर बरनवाल, टीसू इलेक्ट्रानिक्स दल सिंगार।
00
फोटो संख्या-
सामान खराब होने की ग्राहकों की चिंता कंपनी ने वारंटी और गारंटी की अवधि बढ़ा कर दूर कर दी है। हमारे यहां 5000 तक की खरीदारी पर चांदी का सिक्का देने का ऑफर है। उसके ऊपर खरीद करने पर पूरा डिनर सेट दिया जाएगा। लगन स्पेशल भी है। एक लाख नौ हजार 999 रुपये में हम ग्राहकों को लगन का 15 सामान दे रहे हैं। नवरात्र से लेकर दीपावली तक अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। नवरात्र से लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
- रजत बरनवाल, माधव इंटर प्राइजेज सिधारी।