फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार सहित दो लोगों से चार लाख की लूट 

Thu, 08 Sep 2016 12:13 AM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक तरफ पुलिस जहां लूट और हत्या की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बदमाश ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। अभी मंगलवार को ही अहरौला थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना का पर्दाफाश किया। बुधवार को पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी से नोटों से भरे बैग को तमंचा सटाकर ले लिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी सुभाष राय गोरखपुर में ठेकेदारी करते है। बुधवार की दोपहर एसबीआई सिविल लाइन से तीन लाख 75 हजार रुपये उन्होंने ट्रक के चालकों को देने के लिए निकाले। इसके बाद वह अपनी बोलेरो से बेलइसा स्थित सब्जीमंडी पहुंचे। उन्होंने पैसे भरे बैग को चालक लालसा के पास छोड़ा और गाड़ी से उतरकर किसी से मिलने के लिए चले गए। उनके जाने के बाद बाइक सवार दो बदमाश गाड़ी के पास पहुंचे उन्होंनेचालक को तमंचा सटाया और गाड़ी में रखे बैग को लेकर फरार हो गए।

चालक के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।चालक भागा भागा सुभाष के पास पहुंचा घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही सुभाष हक्के-बक्के रह गए। घटना की सूचना रानी की सराय थाने को दी। पुलिस मौका मुआयना कर चालक से पूछताछ करने में जुट गई। वहीं सुभाष राय द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें