फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को आलियाबाद कटाई तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये से ले लिए थे। जानकारी के मुताबिक, चार जनवरी को हरई इस्माइलपुर के रहने वाले जयप्रकाश यादव ने बताया कि मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र चांदमारी इमिलिया गांव निवासी मनोज कुमार व सीमा सेठ जो वर्तमान समय में अजय नगर कामता चिनहट लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट लखनऊ में रहते हैं उनके पुत्र मोहन से नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख 5000 रुपये ले लिया गया। इतना ही नहीं कूट रचित फर्जी नियुक्ति पत्र ज्वाइनिंग के लिए दे दिया गया। इसकी जानकारी होने पर जब उनके द्वारा अपने पैसे वापस मांगे गए तो अभियुक्तों द्वारा उन्हें छह लाख 30 हजार रुपये वापस कर दिया गया और बाकी 75000 रुपये वापस नहीं किया गया। जब वह पैसा मांग रहे थे तो अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें