फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ से बसपा ने कांग्रेस को दिया झटका, शबीहा अंसारी पर लगाया दांव

Sun, 28 Apr 2024 08:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले बसपा ने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन
शबीहा अंसारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले आजमगढ़ सदर सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो ही गई। यादव-मुस्लिम बाहुल्य सीट पर बसपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। भाजपा के बाद कांग्रेस को झटका देते हुए बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन


नगर के पहाड़पुर मुहल्ले की रहने वाली सबीहा अंसारी ने शिक्षा शास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की हैं। उनके पति मसूद अंसारी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शबीहा पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करती हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस से भी जुड़ी रहीं। 

2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ से लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए विभिन्न माध्यमों व बसपा कैडर से वह जुड़ीं रहीं। 
विज्ञापन


बसपा के मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों से भी उनका संपर्क रहा। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी को टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें