फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: नामांकन से पहले BSP ने फिर बदला उम्मीदवार, अब सबीहा के पति मशहूद को दिया टिकट

Thu, 02 May 2024 09:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Lok Sabha Election: मशहूद अहमद ने बीए के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की है। समाजसेवा के साथ वह ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल आर्गेनाइजेशन का संचालन करते हैं। मशहूद अहमद ने कहा कि हम पति और पत्नी अलग हैं। इसलिए टिकट कटना नहीं कह सकते। कुछ टेक्निकल कारणों से पार्टी ने हमें मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
मशहूद अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ से बसपा अपने प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। उसके द्वारा तीसरी बार इस सीट के लिए अपना प्रत्याशी बदला गया है। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बसपा ने आजमगढ़ सीट पर तीसरी बार प्रत्याशी बदला है। 

पार्टी ने अब सबीहा अंसारी के स्थान पर उनके पति मशहूद अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताते चलें कि इस सीट के लिए पार्टी ने सबसे पहले मऊ जनपद के रहने वाले भीम राजभर को अपना प्रत्याशी बनाया था। 

इसके बाद पार्टी ने भीम राजभर को सलेमपुर सीट से प्रत्याशी बनाया और उनके स्थान पर सबीहा अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया। अभी उनका नामांकन होता उससे पहले पार्टी ने फिर बदलाव किया और सबीहा के स्थान पर उनके पति मशहूद अहमद को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें