रोड शो के दौरान अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने कहा कि पूरा आजमगढ़ भगवामय हो गया है। चारों तरफ कमल ही दिख रहे हैं। यह माहौल काफी उत्साहपूर्ण है। आने वाला दिन भाजपा का ही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को ‘गढ़ है.... गढ़ है...’ की बात कहते थे, यह जिला अब विकास का गढ़ होगा। कहा कि आजमगढ़ ही नहीं पूरे पूर्वांचल का मूड भी बदल गया है।