फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर बैठ जानी जमीनी सच्चाई

Sat, 23 Jan 2016 11:58 PM IST
Lohia village toddy made by the DM Choupal
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज ब्लॉक  के लोहिया गांव ताड़ी में शनिवार की दोपहर डीएम सुहास एलवाई ने चौपाल लगाई। सारे इंतजाम होने के बाद भी वह गांव वालों की तरह खुद भी जमीन पर बिछाई गई दरी पर बैठे और विकास कार्यों की सच्चाई जानी। तमाम खामियां मिलने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। तटबंध टूटने के मामले में सींचपाल के निलंबन का आदेश दिया तो आवासीय मामलों में लापरवाही पर सचिवों पर गाज गिरी। किसानों के खाते में बीज सब्सिडी न पहुंचने पर डीडी एग्रीकल्चर से जवाब मांगा है।
विज्ञापन



अनुपस्थित माइनर इरिगेशन के एई के न रहने पर जवाब तलब किया है। इंदिरा आवास की दूसरी किस्त लाभार्थियों को न मिलने और लोहिया आवास में छह लाभार्थियों का आवास पूर्ण न होने पर पूर्व सचिव छेदी राम और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह पर चार्जशीट और दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पांडेय को दिया।


नि:शुल्क बोरिंग समीक्षा में कार्य संतोषजनक न मिलने पर जेई एमआई का वेतन रोका। ग्रामीणों ने डीएम से चकबंदी में लंबित मामलों के समाधान की मांग की। किसानों ने जिलाधिकारी से बताया कि शारदा सहायक खंड 32 के तटबंध कट जाने से हजारों बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन



इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित सींचपाल कैलाश को निलंबित करने और नहर काटकर खेत की सिंचाई करने वाले किसान के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। गांव के किसानों से गेेहूं के बीज पर सब्सिडी के संबंध में जानकारी ली।


पता चला कि किसानों द्वारा पंजीकरण के बाद तक सब्सिडी का पैसा खाते में नहीं गया। डीएम ने उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी को फटकारते हुए स्पष्टीकरण मांगा। चौपाल के बाद में लोहिया आवास, इंदिरा आवास और सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, सदर उप जिलाधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें