फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद मकान का ताला तोड़ एक लाख नकद और जेवर चोरी

विज्ञापन
अहरौला के पकड़ी गांव में बंद मकान में  चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम परिवार को घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी पंकज गौड़ ने बताया कि वह असिलाई मोड़ पर जनसेवा केंद्र चलाता है। 26 अगस्त को वह रक्षाबंधन पर्व पर सपरिवार घर में ताला बंद कर ससुराल आजमगढ़ चला गया था। शुक्रवार शाम लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
घर के अंदर दूसरी मंजिल के कमरों के दरवाजों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी और लॉकर में रखे सात थान सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें